फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUSU Election: पटना विवि छात्र संघ चुनाव कल, 19059 छात्र 42 बूथ पर डालेंगे वोट; इस उम्मीदवार का वीडियो वायरल

Fri, 28 Mar 2025 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कैंपस में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय में चुनाव प्रचार थम चुका है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अब 24 घंटे से भी कम समय बच गए हैं। 29 मार्च सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। सभी कॉलेजों को मिलाकर 42 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पटना विश्वविद्यालय के 19059 स्टूडेंट्स वोटिंग करेंगे। विश्वविद्याय प्रशासन की मानें तो विवि के सभी कॉलेज के पदाधिकारियों को चुनाव की जानकारी दी जा चुकी है। इधर, विवि प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल देने की मांग की है। पटना पुलिस की टीम भी लगातार विवि में गश्ती कर रही है। मतदान के वक्त भी अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन


जानिए, अध्यक्ष पद पर कौन-कौन उम्मीदवार
इधर, गुरुवार को साइंस कॉलेज में प्रेसिडेंशियल डिबेट हुआ। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, वामदल समेत अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भाग लिया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी बातों को छात्रों के सामने रखा। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर और शिक्षण स्टाफ भी शामिल हुए। हालांकि चौंकाने वाली यह रही कि इसमें कुलपति शामिल नहीं हुए। डिबेट खत्म होने के कुछ देर बाद यानी शाम चार बजे से चुनाव प्रचार रोक दिया गया। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकते हैं। पटना विवि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद पर अभाविप से मैथिली मृणालिनी, एनएसयूआई से मनोरंजन राजा, एआईएसए से विश्वजीत, दिशा से ऋतिक रोशन, एआईडीएसओ से लक्ष्मी कुमारी और छात्र राजद से प्रियंका कुमारी चुनाव लड़ रही हैं।

सबसे ज्यादा बूथ पटना वीमेंस कॉलेज में
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान केंद्र की संख्सा कुल 42 है। इनमें पटना वीमेंस कॉलेज में सबसे अधिक नौ बूथ बनाये गये हैं। कारण यह है कि सबसे ज्यादा छात्राओं की संख्या 4461 यहीं है। इसके बाद मगध महिला कॉलेज में पांच बूथ, बीएन कॉलेज और पटना कॉलेज में पांच-पांच बूथ बनाये गये। वहीं पटना साइंस कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय में तीन-तीन बूथ बनाये हैं। दरभंगा हाउस में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन




महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी का वीडियो वायरल
दो दिन पहले मगध महिला कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान महासचिव पद की दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उपद्रवियों ने एक पत्रकार को भी बेरहमी से पीटा था। इसमें उनका हाथ टूट गया था। इसके बाद महासचिव पद की निर्दलीय प्रत्याशी सलोनी राज (पटना वीमेंस कॉलेज) ने सोशल मीडिया पर हमलावरों को ओपन चैलेंज दिया। कहा कि लड़की समझकर मुझे कमजोर समझ रहे है। अगर हिम्मत है तो सामने आकर मेरे सिर पर गोली चलाओ। सलोनी राज ने कहा कि मैं अपने दम पर निर्दलीय चुनाव में जीत हासिल करुंगी। एक लड़की ही जीतेगी और छात्रसंघ पर राज करेगी। अब सलोनी राज का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इधर, मगध महिला कॉलेज में पत्रकार के साथ मारपीट मामले में पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की, शव को भी छिपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें