फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की, शव को भी छिपाया

Fri, 28 Mar 2025 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि ससुरालवालों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। ससुरालवाले फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
महिला की हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव में गुरुवार को विवाहिता की उसके पति दबिया से काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मृतिका को घर में ही छिपा कर रखा था। गुरुवार की देर रात शव को ठिकाने लगाए जाने की कोशिश की जा रही थी कि अचानक किसी ने मामले की जानकारी सौर बाजार थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी फरार हो गए। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित धमसैनी गांव की है।

विज्ञापन


शव को घर में ही छुपाए
जानकारी के अनुसार, धमसैना गांव वार्ड नंबर 6 निवासी रबेन यादव के पुत्र विकास कुमार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी को ही दबिया से काट कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया और शव को घर में ही छुपाए था। लोगों को इस वीभत्स घटना की जैसे ही भनक लगी। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची सौरबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों द्वारा घटना के बारे में तरह तरह की चर्चाए की जा रही है। हालांकि यह लोगों के बीच की चर्चा है। हकीकत पुलिस के अनुसंधान में ही सामने आ पाएगा।


दो साल प्रेम विवाह किया था
आरोपी युवक दो वर्ष पूर्व ही मृतक महिला को दिल्ली से अपनी प्रेम जाल में फंसाकर गांव लाकर शादी किया था। वह पूर्व से भी शादीशुदा था। इस बाबत पूछे जाने पर सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि ससुरालवालों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। ससुरालवाले फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कीं जा रही है। मृतिका के मायके वाले को मामले की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- बिना कारण पीटने लगते हैं लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें