फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रशांत किशोर ने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की, दो बार सांसद रहे पप्पू सिंह का नाम हुआ पक्का

Mon, 19 May 2025 09:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

एक दिन पहले ही आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी 'आप सबकी आवाज' का विलय जनसुराज में कर दिया है। वह प्रशांत किशोर के साथ मिलकर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अब आज पीके पप्पू सिंह को लेकर घोषणा कर दी  है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद पप्पू सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के की घोषणा कर दी गई है। पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं और उन्होंने 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का समर्थन किया था, जिसके चलते पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीते थे। आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए

एक नए समीकरण की शुरुआत हो सकती है
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि पूर्व सांसद और पप्पू सिंह के जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत हो सकती है। उनकी राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह बदलाव पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। पार्टी की रणनीति और दिशा में भी बदलाव आने की संभावना है। प्रशांत किशोर के साथ मिलकर, पप्पू सिंह बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान, सीएम के पैतृक गांव से PK ने की शुरुआत

अपना शेखपुरा हाउस भी जनसुराज को दिया

बता दें कि पप्पू सिंह जन सुराज के स्थापना काल से ही खुलकर पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर का साथ देते आ रहे हैं। उन्होंने न केवल पार्टी का समर्थन किया है, बल्कि पटना में प्रशांत किशोर को पार्टी चलाने के लिए शेखपुरा हाउस भी दिया है। साथ ही, पटना में प्रशांत किशोर के आमरण अनशन के दौरान लग्जरी गाड़ी की चर्चा हुई थी, वह भी गाड़ी पप्पू सिंह की ही थी। इसके अलावा, जब भी प्रशांत किशोर सीमांचल दौरे पर आते हैं, तो पूर्णिया स्थित उदय सिंह के निजी आवास पर ही रुकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें