फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव: आठवें चरण की मतगणना जारी, 36 जिलों की 822 पंचायतों के आएंगे नतीजे

Fri, 26 Nov 2021 08:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आठवें चरण में 92 हजार 376 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें 66 लाख 55 हजार 233 मतदाताओं ने मतदान किया था। 
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव में 8वें चरण की काउंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पंचायत चुनाव के 8वें चरण की सीटों पर मतगणना जारी है। मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। 36 जिलों के 55 प्रखंडों की 822 पंचायतों के प्रतिनिधियों की किस्मत का फैसला आज होगा। यहां 24 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस चरण के 3,356 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। वहीं, 166 पदों पर किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने की वजह से यह पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आठवें चरण में 92 हजार 376 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें 66 लाख 55 हजार 233 मतदाताओं ने मतदान किया था। इनमें 31 लाख 52 हजार 763 महिला मतदाता, जबकि 35 लाख 2 हजार 260 पुरुष मतदाता थे। इस चरण में वोटरों के लिए कुल 11 हजार 527 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


36 जिलों की मतगणना अपडेट्स:-
रोहतास के कोचस प्रखंड के 14 पंचायत और डिहरी प्रखंड के 13 पंचायतों में मतगणना जारी है।
नालंदा के हरनौत के 16 और सरमेरा के 8 पंचायतों में काउंटिंग हो रही है।
बक्सर में आठवें चरण के चौसा प्रखंड में मतगणना शुरू।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें