प्रेस वार्ता करते राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जहां मुखिया की हुई थी हत्या, वहां विशेष थी तैयारी
कुल 605 रिक्त पड़े पद के लिए वोटिंग हुए। इनमें 48 मुखिया, 41 पंचायत समिति, 52 सरपंच, 316 वार्ड सदस्य, 141 पंच सदस्यों के पद पर वोटिंग हो रही है। वहीं चुनावी मैदान में 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज के चुनाव में 14025 मतदान कर्मी, 6137 पुलिस पदाधिकारी और 24504 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 10 ऐसी जगह थी, जहां मुखिया की हत्या हुई थी, वहां पर अतिरिक्त बल तैनात किए थे।
जानिए, चुनाव में पहली बार क्या हुआ...
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस उपचुनाव में पहली बार डिजिटल फोटोग्राफी सर्विलांस (DPS) का प्रयोग किया गया। इसे 38 जिलों के 2171 बूथ पर उपयोग किया गया। वही डुप्लीकेट वोटर डिटेक्शन सिस्टम का काम फेस टैग द्वारा करवाया गया।
मतदान का विरोध करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला