भागलपुर में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से लिए आवेदन।
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर में बोले- हम तो एयरपोर्ट चाहते हैं, केंद्र नहीं बना रहा
इससे पहले, भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि भागलपुर में एयरपोर्ट यहां के लोगों की डिमांड है, लेकिन केंद्र सरकार इसे मानेगी तभी एयरपोर्ट का निर्माण कराना संभव होगा। हमलोगों ने पहले से ही इस मामले को लेकर केन्द्र के समक्ष रखा है। पहले जहां एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार ने सहमति दी हुई है, वहां भी निर्माण नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि कुछ जगहों पर प्राइवेट कंपनी छोटे प्लेन का संचालन करेगी। ऐसा होने से भी लोगों को आने-जाने में सहूलियत होती, लेकिन इस पर भी कोई काम आगे नहीं हुआ। भागलपुर ऐसी जगह है जहां बड़ा एयरपोर्ट बनना चाहिए, लेकिन यह काम हमलोगों के हाथ में नहीं है। बिहार में पहले से तय स्थल पर एयरपोर्ट का निर्माण होने के बाद ही वे लोग दूसरी जगह पर इसकी सहमति देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और प्रशांत किशोर की यात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी सरकारी यात्रा है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से कुछ करता है तो वो उसकी मर्जी है। सभी पार्टी के लोगों को घूमने का अधिकार है।