Bihar : होलिकादहन से पहले अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। स्थानीय लोग आननफानन में उसे अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज होलिका दहन है और इस बीच अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला बरियारपुर गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बख्तियारपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारी गोली
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चंपापुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने राम राय के पुत्र राजेश कुमार (30) को गोली मार दी। गोली लगते ही राजेश कुमार जमीन पर गिरकर छटपटाना लगा। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और घायल राजेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच रास्ते में ही राजेश कुमार की मौत हो गई।
पांच लोगों को बनाया नामजद आरोपी
घटना के संबंध में बख्तियारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक युवक खेती करता था। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार के परिजनों ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस नामजद अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि सभी नामजद अभियुक्त को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।