26 फरवरी को तिलक और 2 मार्च को होनी थी शादी
परिजनों का कहना है कि 3 बजे अभिषेक उर्फ अंगद घर से निकला था उसके बाद अचानक फोन आया कि अंगद को गोली लगी है। यह सुनकर परिजन भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या किसने और क्यों की फिलहाल स्प्ष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंगद का 26 फरवरी को तिलक होना था और 2 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
सदर अस्पताल में एएसपी परिचय कुमार और नगर थाना की पुलिस पहुंच परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली है। एएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है, पुलिस जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेगी।