पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी का कहना है कि गोपाल दास लव मैरिज शादी किया था। पत्नी का आरोप है कि जब से प्रेम विवाह किए थे तब से ही लड़के के घर वालों के द्वारा टॉर्चर किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार गोपाल दास के ऊपर जानलेवा हमला हो चूका है। उसका कहना है कि ससुराल वालों के डर से उनसे छिपकर दूसरे जगह रहते थे। आज उनको दुकान पर भेजे थे। जब वह दुकान से वापस लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि लव मैरेज करने की सजा मिली है। बर्बाद कर डाली मेरी जिंदगी।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर सदर डीएसपी, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष और लोहिया नगर थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। इस संबंध में सदर-2 डीएसपी भास्कर रंजन कुमार का कहना है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।