फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वैशाली में युवक की हत्या, अपराधियों ने चेहरे और सीने में मारी गोली; 12 दिन बाद होने वाली थी शादी

Sun, 25 Feb 2024 06:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

अपराधियों ने अमोद के चेहरे और सीने में गोली मारी है। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत में लगी फसल को देखने के लिए गए थे, तभी मिर्जापुर ढाब में अमोद की लाश दिखी तो दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अमोद कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ढाब में शनिवार की रात्रि में अपराधियों ने एक टेंपो चालक को गोली मारकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। मृतक की पहचान रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत निवासी गन्नौर राय के 30 वर्षीय पुत्र अमोद कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने अमोद के चेहरे और सीने में गोली मारी है। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत में लगी फसल को देखने के लिए गए थे, तभी मिर्जापुर ढाब में अमोद की लाश दिखी तो दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि अमोद कुमार की सात मार्च 2024 को शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर से दो खोखा भी किया
इधर, सूचना मिलते ही राघोपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर से दो खोखा भी किया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 


मजदूरों को ऑटो पर बैठाकर प्रतिदिन पटना ले जाता था
ग्रामीणों का कहना कि आशंका है कि अमोद जब ऑटो चलाकर घर वापस लौट रहा होगा। उसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और लाश को मिर्जापुर ढाब में फेंक दिया। वहीं मृतक के भाई जहांगीरपुर पंचायत निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि मेरा भाई ऑटो चालक है। जहांगीरपुर से मजदूरों को ऑटो पर बैठाकर प्रतिदिन पटना ले जाता था। शनिवार की सुबह में ऑटो पर बैठकर काम करने के लिए मजदूर को पटना ले गया। देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो हमलोग उसे इधर-उधर खोजने लगे। आज उसकी हत्या की सूचना मिली तो दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि अमोद आठ भाई है। इसमें चार भाई की शादी हो चुकी है। मृतक अमोद कुमार को सात मार्च 2024 को शादी होने वाली थी। वहीं राघोपुर थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि मरने वालों के परिजनों की तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें