गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के चूल्हाई चक के नजदीक शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही हाईवा (ट्रक) ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस बीच हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच लोगों ने हाईवा में आग लगा दी। देखते ही देखते हाईवा धू-धूकर जलने लगा।
पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया
घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। जब वह नहीं मानें ताे पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान यारपुर निवासी दशरथ मांझी 25 वर्ष के रूप में की गई है। वह शुक्रवार को रूपसपुर स्थित चूल्हाई चक गांव में अपने ससुराल जा रहा था।
लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया
बताया जा रहा है कि दशरथ मांझी यारपुर से अपने ससुराल जा रहा था। राजा बाजार के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नजदीक चूल्हा चक गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से आ रही हाईवे की चपेट में आ गया। इस हादसे में दशरथ मांझी की मौत घटना स्थल पड़ी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चूल्हाई चक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे थे इस बीच घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गुस्सा आए लोगों ने इस बीच हाईवा गाड़ी में आग लगा दी। आग लगते ही गाड़ी धू-धूकर जलने लगर। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।