फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजन बोले- मजदूरी मांगने गया था, हत्या कर दी गई

Mon, 08 Apr 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

परिजनों का कहना है कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डरवन गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक मुन्ना सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया
मरने वाले की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी शंभू राम का 20 वर्ष से पुत्र प्रकाश राम के रूप में हुई। मृतक के चाचा नर्सिंग राम ने बताया कि मेरा भतीजा डरवन गांव के मुन्ना सिंह का ट्रैक्टर चलाता था जो चार से पांच दिन का मजदूरी मांगने गया था, जहां उसपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इसके बाद उसे किशनपुरा गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हमलोग सूचना पर पहुंचे तो देखा कि उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि प्रकाश को जब होश आया तो उसने कहा था कि उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इतना कहते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ बात को लेकर बकझक हुआ
परिजनों का कहना है कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। परिजनों का आरोप है कि डरवन गांव के मुन्ना सिंह के यहां युवक मजदूरी करता था जो मजदूरी का पैसा मांगने गया था। कुछ बात को लेकर बकझक हुआ, इसके बाद युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें