फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद भड़के लोगों ने किया बवाल, खूब की तोड़फोड़

Sun, 26 May 2024 08:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : युवक बाइक से जा रहा था। तभी राम लखन पथ के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ से छोटी बड़ी कई गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान घटना से भड़के लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा 
मृतक की पहचान हिलसा निवासी रंजीत कुमार (35) के रूप में की गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजीत ऑटो चालक है। आज वह बाइक से हिलसा से  दानापुर जा रहा था। राम लखन पथ के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार रंजीत को कुचल डाला। इस घटना में रंजीत कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना होते ही ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ डालें। स्थानीय लोगों ने पटना फतुहा मार्ग को अवरुद्ध कर जमकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मामले को कराया शांत 
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे लोग और मृतक के परिजन मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान कई घंटो तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। फ़िलहाल पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें