फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग कर रहे जमकर बवाल

Fri, 02 Aug 2024 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में युवक की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अपराधियों बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। एक निर्दोष की हत्या कर दी गई और अब तक उसके हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो पाए।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बिहटा में अपराधियों द्वारा एक युवक की हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने पटना बिहटा मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। इससे आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि अपराधियों बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। एक निर्दोष की हत्या कर दी गई और अब तक उसके हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो पाए। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


नेउरागंज के पास अपराधियों ने गोलियों से भूना
बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात पटना से वापस अपने घर नेउरा गंज लौट रहे सत्यम कुमार (23 वर्ष) को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इलाज के लिए सत्यम कुमार को दानापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी। आसपास ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम कुमार को बेंगलुरु के एक्सिस बैंक में जाॅब हो गई थी। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद वह वापस अपने घर बिहटा लौटा था। शुक्रवार को उसे ज्वाइन करने बेंगलुरु जाना था। इसी को लेकर गुरुवार को वह अपनी बहन के साथ मार्केटिंग करने गया पटना शहर आया था। गुरुवार की देर रात जब वह मार्केटिंग कर अपने गांव लौट रहा था। इसी क्रम में नेउरागंज के पास अपराधियों ने सत्यम कुमार को गोलियों से भून डाला। 
विज्ञापन

सत्यम की हत्या के विरोध में सड़क पर आगजनी। - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों की तलाश में चल रही छापेमारी
इधर, मामले पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम के माध्यम से भी घटना स्तर पर जांच की जा चुकी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस खंगालने में जुट गयी है। इसके बाद पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए सभी तरह के टेक्निकल एविडेंस के साथ छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें