इसी जगह वारदात को अंजाम दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की शनिवार की सुबह हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू की। वही हत्या के आरोपी जयप्रकाश भगत को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कांप गांव निवासी बनारसी भगत के पुत्र मुकेश भगत के रूप में हुई। वह अपने घर से निकल कर बाहर निकला थ। अचानक पूर्व से घात लगाए जयप्रकाश भगत ने उस पर धारदार हथियार (दबिया) से प्रहार कर दिया। जयप्रकाश भगत ने मृतक मुकेश भगत के सिर और शरीर पर दबिया से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों के अनुसार वह नित्य सबेरे उठ कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर खेत की ओर जाता था। शनिवार को भी वह निकला कि पड़ोसी ने उसकी हत्या धारदार हथियार से मारकर कर दिया गया है। मारने वाला उसका पड़ोसी जयप्रकाश भगत है। लोग उसे मानसिक तौर पर बीमार बता रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद गांव में लोग अचंभित हैं। लोगों ने कहा पुलिस इस मामले में गंभीरता से ले और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करे।
मानसिक रूप से बताया जा रहा है विक्षिप्त
सौर बाजार थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूर्व में भी एक व्यक्ति पर हमला कर चुका है। वही एक बार हाथ में बंद बैंक का दरवाजा खटखटा रहा था। वह बोरा लेकर बोल रहा था जो प्रधानमंत्री इसके लिए उसके खाता में पैसा भेजा है। जो उसे चाहिए। इसके बाद उसे थाना लाया गया था और उसकी भाई को इलाज कराने का हिदायत दिया गया था।