फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहटा-सरमेरा रोड पर हादसे में युवक की मौत, दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 30 Apr 2025 08:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: धर्मवीर अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बिहटा-सरमेरा टू लेन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और धर्मवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (22) के रूप में की गई है। इस हादसे में सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव का पुत्र पिंटू कुमार (25) एवं नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के पुत्र राजू यादव (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव से नूरसराय के चंडासी गांव जा रहे थे। इसी बीच बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू यादव एवं पिंटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, धर्मवीर कुमार की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह किसी काम से सरमेरा गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। बिंद थानेदार चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के तुरंत बाद दुल्हन हुई थी अगवा, अब आया ऐसा संदेश कि रो रहा दो परिवार, अपहर्ता से रचाई शादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें