Darbhanga News: धूमधाम से शादी हुई थी। घर से बिदाई भी हो गई। लेकिन, कुछ देर बाद ही दुल्हन अगवा हो गई। 50 घंटे बाद एक वीडियो सामने आया। इसमें दुल्हन ने जो कहा कि वह चौंकाने वाला था।
दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र बंदूक की नोंक पर अपहरण होने वाली दुल्हन माला कुमारी ने अपने प्रेमी मनीष यादव के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बाद उसने एक वीडियो जारी किया। इस वायरल वीडियो में दुल्हन माला कुमारी ने कहा कि मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ बल्कि मैंने ही अपने प्रेमी मनीष यादव को फोन करके मुहतरिया पुल के पास बुलाया। तय बातचीत के अनुसार ही मनीष यादव की बाइक पर बैठकर फरार हुई थी।
विज्ञापन
आपलोग में जबरदस्ती शादी कर रहे थे
इतना ही नहीं दुल्हन ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से मनीष यादव के साथ झंझारपुर कोर्ट में शादी कर ली है। अब वह मनीष के साथ ही रहना चाहती है। माला ने अपने माता-पिता से कहा कि आपलोग मेरे पति और सास ससुर को परेशान मत करिए। माला ने आरोप लगाया कि मैंने अपने पिता यदुनंदन राम को घनश्यामपुर में शादी करने से मना किया। लेकिन, आपलोग में जबरदस्ती शादी कर रहे थे। इस कारण ही हमने मनीष यादव को फोन करके बुलाया था।
देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार गौरवान्वित
सभी रस्मो को निभाते हुए सिंदूरदान भी हो गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदुनंदन राम की बेटी की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। बारात दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से आई थी। माला की शादी भगलु राम के बेटे संजय राम से हो रही थी। बारात आई लोगों ने खूब स्वागत हुआ। वरमाला भी हुआ। शादी के सभी रस्मो को निभाते हुए सिंदूरदान भी हो गया। अगले दिन 26 अप्रैल को दुल्हन माला की बिदाई भी घर से गई लेकिन घर से कुछ दूर जाने के बाद प्रेमी मनीष यादव द्वारा पिस्टल के बल दुल्हन के अपहरण की बात सामने आई। काफी हंगामा भी हुआ। माला के पिता ने सकतपुर थाना में बेटी की बरामदगी की गुहार भी लगाई। लेकिन, लगभग 50 घंटे बाद ही दुल्हन ने प्रेमी मनीष यादव के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद वीडियो जारी किया। इसमें पिस्टल के बल पर हुए अपहरण की बात को गलत बताया है।