फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : समोसा खरीदने गये युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Wed, 06 Mar 2024 10:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : घर से निकला था समोसा लाने लेकिन कुछ ही देर के बाद घर में एक बुरी खबर आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहाँ उनकी दुनिया लूट चुकी थी। सड़क हादसे में एक नाबालिग लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक रोशन कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में समोसा खरीदने गए युवक को अज्ञात वाहन ने सड़क पार करने के दौरान रौंद दिया। इस घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली के पास की है। मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेरा गांव निवासी भूषण पासवान के पुत्र रोशन कुमार (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


समोसा खरीदने गया था
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोशन समोसा खरीदने घर से भगवानपुर जा रहा था। इस क्रम में वह हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एनएच 22 स्थित बिठौली के पास सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने सड़क पार करने के दौरान उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें