फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar :  उत्पाद विभाग की गोली से युवक की मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल; सैफ जवान को बनाया बंधक

Sun, 13 Jul 2025 10:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि टीम ने गोली चला दी, जिसमें रक युवक की मौत हो गई। फिर क्या था, लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। सैफ जवान को भी बंधक बना लिया है।
विज्ञापन
सड़क पर आगजनी करते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक आम व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में हुई है। मृतक की पहचान जगदीश यादव के पुत्र सुशील यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक सैफ जवान को बंधक बना लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर बवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : स्वास्थ्य कर्मचारी ने मध्य प्रदेश की लड़की को बिहार बुलाकर की जबरदस्ती, नौकरी का दिया था झांसा

बिहार के आरा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग पुलिस टीम के साथ बड़ा विवाद हो गया। छापेमारी के खिलाफ शराब माफियाओं की फौज और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर बाजी करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया। फिर जवाबी कार्रवाई में उत्पाद विभाग पुलिस टीम में शामिल सैफ के एक जवान ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से स्थानीय एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव वालों का ग़ुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए गोली चलाने वाले सैफ जवान को बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी के साथ जगदीशपुर एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। घटना से गुस्साएं लोगों ने मृत व्यक्ति के शव को बीच सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। फिर लोग जमकर बवाल करने लगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : हत्या से एक दिन पहले कारोबारी ने बनाया था वीडियो, सात लोगों को बताया जिम्मेदार; अब वीडियो वायरल
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में उत्पाद विभाग पुलिस टीम अवैध शराब के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी। उत्पाद विभाग पुलिस टीम को छापेमारी करते देख शराब माफिया और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें गुस्साए ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। इस बीच बचाव में उत्पाद विभाग की टीम में शामिल सैफ जवान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चला दी, जो एक ग्रामीण को लग गयी। गोली लगते ही सुशील यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद मौत से गुस्साए लोगों ने दौड़कर उत्पाद विभाग के सैफ जवान को पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी, फिर उसे बंधक बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब छापेमारी की सूचना स्थानीय थाना और चौकीदार को नहीं थी तब उत्पाद विभाग की टीम कैसे छापेमारी करने चली आई, जबकि मौके पर पहुंची जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है वह अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी इसी दौरान बवाल मचा है। इसमें उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इसमें शामिल जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक की बेटी का कहना है कि मेरे पिताजी शाम को घर से बाजार गए हुए थे और अचानक हम लोगों को सूचना मिली कि पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली से उनकी मौत हो गई है। हमारे पिताजी का ना कोई शराब से मतलब है और ना ही किसी शराब माफियाओं से ही कोई संपर्क है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें