फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 25 फीट गहरी टंकी में गिरी महिला, चीखने-चिल्लाने पर मदद के दौड़ा युवक, ऐसे बचाई जान

Sun, 04 May 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महिला सुबह टहलने निकली थी। इसी बीच अचानक वह सेप्टिक टैंक में गिर गई। महिला के गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला की जान बचा ली गई।  
विज्ञापन
महिला की जान बचा ली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला अचानक शौचालय की 25 फीट गहरी टंकी (सेप्टिक टैंक) में गिर गई। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन एक स्थनीय युवक ने महिला की मदद की और कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली। महिला को तुरंत स्थानीय पीएचसी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। महिला की पहचान संतोष पोद्दार की पत्नी के रूप में हुई है।

घटना के समय अंधेरा होने के कारण सोनी देवी अपने घर से बाहर निकलकर टहलने निकली थी। सड़क किनारे एक गड्ढा हाल ही में खोदा गया था और उसमें एक दिन पहले ही सीमेंट का पाट डाला गया था। रविवार को मिस्त्री द्वारा इसे ढंकने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

विज्ञापन

महिला के गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दौड़कर आए और रस्सी तथा सीढ़ी लेकर गड्ढे के पास खड़े हो गए, लेकिन गहराई के कारण कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच, गांव के महेंद्र पोद्दार के बेटे मनीष कुमार ने साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, सूचना मिलते ही जिला पार्षद अमित देव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया में सहायता की। उन्होंने एसडीओ को भी इस मामले की जानकारी दी। एसडीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें