फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

Sun, 04 May 2025 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी में सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर महिंदवारा इलाके में रविवार सुबह हुई। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि कार की स्पीड काफी अधिक थी। वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मरने वालों की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें