फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला ने किया सुसाइड; बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए नोंकझोंक हुई थी, पंखे से लटक दी जान

Mon, 15 Jul 2024 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

पूरे मामले में नगर थाना के अपर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विभा मुस्कान की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के गरीब स्थान रोड के माली गली में महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माली गली निवासी पुष्प राज उपाध्याय उर्फ शेरू की 28 वर्षीय पत्नी विभा मुस्कान के रूप में किया गया है। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला अपने पीछे दो बेटों को छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच में नोकझोंक हुई थी
बताया जा रहा है कि विभा मुस्कान का पति अपने बहनोई के जन्मदिन की पार्टी में अपने बड़े बेटे को लेकर शनिवार को लालगंज गया था। जाने से पहले पति से कहा सुनी हुई थी। मृत महिला की सास के अनुसार, पति-पत्नी के बीच में कभी कभी लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। बर्थडे पार्टी में जाने के दिन भी पति पत्नी के बीच में नोकझोंक हुई थी। आज उनकी बहू ने सभी को खाना भी खिलाया था और किसी को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि विभा ऐसा कदम उठाएगी। 

पति से पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही
पूरे मामले में नगर थाना के अपर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एक महिला की सुसाइड की सूचना पर मौके पर पहुंचे है। पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या किया गया है। पति से पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें