फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लिट्टी-मुर्गा देने से इनकार किया तो अपराधियों ने मार दी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Mon, 09 Oct 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

बाइक से दो अपराधी आए और नाश्ते में लिट्टी-मुर्गा की डिमांड करने लगे। दुकानदार ने कहा कि अब तो नाश्ता समाप्त हो चुका है। अभी खाने के लिए कुछ नहीं है। इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी। 
विज्ञापन
घायल दुकानदार का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली केवल इसलिए मारी क्योंकि दुकानदार ने लिट्टी-मुर्गा देने से इनकार कर दिया था। इतनी से बात पर अपराधियों ने उसे मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती करवा दिया गया। इधर, 

विज्ञापन




इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक से दो अपराधी आए और नाश्ते में लिट्टी-मुर्गा की डिमांड करने लगे। दुकानदार ने कहा कि अब तो नाश्ता समाप्त हो चुका है। अभी खाने के लिए कुछ नहीं है। इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

दुकान बंद कर घर आने की तैयारी कर रहा था अनिल साह
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामूली सी बात पर अपराधियों ने गोली मार दी। इनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। घायल की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के केवटिया गांव के रहने वाले नानकु साह के 50 वर्षीय पुत्र अनिल साह के रूप में हुई है। वह चरपोखरी बाजार पर नाश्ता का दुकान चलाता है। जांच में पता चला कि रविवार को देर रात अनिल साह अपनी दुकान बंदकर घर आने की तैयारी कर रहा था। उसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधी आए और दुकानदार से पूछे कि नाश्ता है?  अनिल शाह ने कहा कि अब तो समाप्त हो चुका है अभी खाने के लिए कुछ नही है इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मार।
विज्ञापन


चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे
इस सम्बंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दुकानदार को गोली मारने की सूचना है। इस घटना में चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच कर रही है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायगा।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें