फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Ban : बिहार में शराब पीने से रोकने पर महिला को दी ऐसी मौत; हफ्ताभर पहले आई ससुराल, अब यहीं से निकली लाश

Thu, 26 Oct 2023 02:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

अरविंद साव (28) शराब के नशे में धुत होकर घर आया था।  इससे उसकी पत्नी ने शराब नहीं पीकर घर आने की बात कह रही थी तभी शराबी पति को यह बात नागवार गुजरी और इतने में पत्नी से वह मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयदशमी के बाद एक ओर जहां सभी लोग मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन में लगे थे तो वहीं दूसरी ओर अपने पति को शराब पीने से मना करना पत्नी के लिए महंगा पड़ गया। शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मामला चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव की बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान भलुआना गांव निवासी अरविंद साव की पत्नी मौसम देवी (19) के रूप में हुई।

विज्ञापन




बताया जाता है कि बुधवार की रात लगभग 8 बजे अरविंद साव (28) शराब के नशे में धुत होकर घर आया था।  इससे उसकी पत्नी ने शराब नहीं पीकर घर आने की बात कह रही थी तभी शराबी पति को यह बात नागवार गुजरी और इतने में पत्नी से वह मारपीट करने लगा। इसी क्रम मे महिला को गंभीर चोट लग गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लाश को घर मे बंद कर ठिकाने लगाने की फिराक में था।

ससुराल से अपनी पत्नी की विदाई कराकर लाया था
इसी दौरान पड़ोसियों को हत्या की भनक लग गई, उनलोगों ने मौसम देवी मायके व चंद्रदीप पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। जहा पुलिस भलुआना गांव पहुंचकर मृतिका की शव बरामद कर मामले की जांच मे जूट गई है। घटना को लेकर थानाधयक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि थाना के सभी पुलिस दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्य को शांति पूर्ण कराने मे लगे थे, तभी घटना की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि विवाहिता की शादी एक वर्ष पहले ही हूई थी, अभी तीन महीने पहले एक बच्चे को जन्म दी है। पड़ोसियों ने बताया कि विवाहिता के पति अरविंद साव देवघर में रहकर नाश्ते (भुंजा-पकौड़ी) की दुकान चलाता है। और वह एक सप्ताह पहले लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदोखार गांव अपने ससुराल से अपनी पत्नी की विदाई कराकर लाया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदोखार निवासी मिट्ठू साव ने चंद्रदीप थाना में अपनी बेटी मौसम के पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि 12 मई 2022 को वह अपनी पुत्री की विवाह चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआन गांव निवासी योगी साव के पुत्र अरविंद साव के साथ दहेज देकर किया था। इसके बावजूद दामाद अरविंद साव, ससुर योगी साव, सास चंद्रबतिया देवी, देवर मुरारी कुमार, प्रदीप कुमार, संजू कुमारी व अंशु कुमारी मिलकर दहेज में 75 हजार रुपये और देने की मांग करने को लेकर प्रताड़ित करने लगा। वहीं बुधवार की देर रात ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिल की पुत्री मौसम कुमारी की ससुराल वालों द्वारा घर में बंद कर हत्या दी थी। इसके बाद हमलोग यहां पहुंचे तो पुत्री मौसम कुमारी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें