फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लाखों की लागत से बने वेटिंग हॉल में लटका है ताला, इस जगह रहने को विवश हैं मरीज और तीमारदार

Thu, 05 Dec 2024 08:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सदर अस्पताल में बने लगभग 15 लाख की लागत से बना सुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय में ताला लटका है। वही सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजन खुली प्रतीक्षालय में रात बिताने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
प्रतीक्षालय का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ने के बाद जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सहरसा में सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीज ओर उसके परिजन ठिठुरने को विवश हैं। मरीज और तीमारदार चदरें से बने प्रतीक्षालय में ठंड रात काटने को विवश हैं। जबकि वर्ष 2020 में ही मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सदर अस्पताल सहरसा में लगभग 15 लाख की लागत से जन सुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय सह विश्रामालय का निर्माण किया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन विधायक अरुण कुमार ने किया था। 
विज्ञापन


लोगों ने बताई अपनी परेशानी
'अमर उजाला' की टीम ने जब सदर अस्पताल स्थित प्रतीक्षालय का जायजा लिया तो मरीज ओर उसके परिजन ने अपनी परेशानी साझा किया। बनमा इटहरी निवासी रामचंद्र पासवान ने बताया कि उनकी बहु विभा कुमारी का बीते सोमवार को नॉर्मल डिलीवरी हुआ है। बच्चा एसएनसीयू में भर्ती है। तीन दिनों से प्रसूता इस ठंड भरी रात में चदरें से बने प्रतीक्षालय रात गुजार रहे हैं। इसमें काफी ठंड लगती है। अस्पताल प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले। 

 
विज्ञापन

खुले प्रतीक्षालय में रहने को मजबूर हैं तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला
उपयोग से पहले ढहने लगा है दीवार 
लोगों का कहना है कि वर्ष 2020 में बने सुविधायुक्त प्रतीक्षालय का उपयोग निर्माण के बाद कोरोना काल में लोगो को टीका लगाने के लिए हुआ था। उसके बाद उसका कोई उपयोग नहीं हुआ। सदर अस्पताल प्रशासन ने उसे भंडार बना दिया है। उस भवन में अभी तक कोरोना टीका में उपयोग होने वाले समान यत्र-तत्र फेका हुआ है। निर्माण के बाद आज तक यह भवन मरीज के परिजन के लिए कभी नहीं खुला। इस भवन का दीवार बंद में ही ढहने लगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें