फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चुनाव से पहले वीआईपी का शक्ति प्रदर्शन, मुकेश सहनी का दावा- बिहार में महागठबंधन की सरकार ही बनेगी

Sun, 22 Jun 2025 05:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में मुकेश सहनी की अपनी पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। रोड शो के बाद सहनी ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हम महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस बार महागठबंधन की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने नालंदा के हिलसा में रविवार को एक व्यापक जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और महागठबंधन की जीत का दावा किया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आपने देखा कि हिलसा विधानसभा में आज हमने कार्यकर्ता सम्मेलन किया और बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संबोधन सुनने के लिए जुटे रहे। यह हमारी पार्टी की बढ़ती शक्ति को दर्शाता है। वीआईपी अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरे बिहार में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कल दरभंगा में कार्यक्रम था, और आज मोतिहारी में भी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। हम महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस बार महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

हमलोग लालू प्रसाद की विचारधार पर चलने वाले लोग हैं
मुकेश सहनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी की विचारधारा को लेकर चलने वाले हम लोग हैं। मैं भी गरीब परिवार में जन्मा और 18 साल की उम्र में परिवार छोड़कर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया। अब बिहार में वापस आकर अपने समाज और हक के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने और बिहार के युवाओं को राज्य में ही रोजगार दिलाने की बात कही। सहनी ने निषाद समुदाय के आरक्षण के मुद्दे को प्राथमिकता बताया। आज बंगाल में सभी निषाद के उप वर्गों को आरक्षण है, दिल्ली में आरक्षण है, लेकिन बिहार में आरक्षण नहीं है। हमारी मुख्य लड़ाई आरक्षण की है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार इस काम पर कसा तंज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सहनी ने कहा कि यह तो विपक्ष की जीत है। हमने अपने घोषणा पत्र में पहले ही 'माय बहन योजना' का जिक्र किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 साल से नीतीश कुमार ने इस योजना को 400 रुपये तक ही लटकाकर रखा। उन्हें लगा कि अब उनकी सरकार नहीं बनने वाली और महागठबंधन की सरकार आने के बाद इस तरह का तोहफा दिया जाएगा। इसलिए सत्ता जाने के डर से उन्होंने यह कदम उठाया।

लालू यादव ही बने रहेंगे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल नामांकन करेंगे; पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


नालंदा में पार्टी का मजबूत आधार है
नालंदा जिले में वीआईपी की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सहनी ने कहा कि नालंदा जिले में वीआईपी पार्टी का अपना मजबूत जन आधार है। निश्चित रूप से हम अधिकतम सीटें जीतेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें पार्टी के कैडर और अन्य समाज के लोग भी शामिल होंगे। महागठबंधन में सभी जाति-धर्म को साथ लेते हुए सीटों पर लड़ेंगे। किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय महागठबंधन के प्लेटफार्म पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें