प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से पटना तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके लिए पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी।
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन यहां-यहां रुकेगी
रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंची।
ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा
रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया गया और 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22349/22350) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी जिस वजह से 385 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे सवा छः घंटे लगेंगे।
जानिए, आरक्षण के लिए कितनी सीटें होगी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बगैर तत्काल के आरक्षण के लिए उपलब्ध सीटें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगी। जन शताब्दी में जहां चेयर कार की 93 सीटें रहती हैं। वहीं वंदे भारत के इसी क्लास की 423 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा 40 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास में मिलेंगी।
टिकट को लेकर क्या मारामारी शुरू
किराया ज्यादा और समय में अधिक अंतर नहीं होने के बावजूद 28 जून को पटना से रांची के लिए वंदे भारत के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में टिकट वेटिंग हो गया है। 29 जून के लिए एक्जीक्यूटिव क्लास में मंगलवार सुबह 13 सीटें बची थीं, जबकि चेयर कार में 274 सीटें उपलब्ध थीं।