फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत; परिजनों ने लगाया पेय पदार्थ में जहर देकर हत्या करने का आरोप

Tue, 27 Jun 2023 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी और बड़े भाई राम प्रसाद यादव का आरोप है कि उपेंद्र शर्मा ने ही किसी पेय में जहरीला पदार्थ देकर विजय कुमार यादव की हत्या कर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कासमा थाना पुलिस ने लोहरा गांव से एक शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त लोहरा गांव निवासी मुनेश्वर यादव के बेटे विजय कुमार यादव (32) के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी ने बताया कि मेरे पति पटना में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। रविवार को वे घर आए थे। सोमवार को सुबह आठ बजे बुधौल गांव निवासी उपेंद्र शर्मा मेरे घर गाड़ी लेकर आए और मेरे पति को साथ लेकर चले गए। जाते समय मेरे पति ने बताया कि औरंगाबाद जमीन लिखवाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


ज्ञानती देवी ने आगे बताया कि करीब शाम सात बजे के आसपास मृतक (विजय यादव) को बड़े भाई राम प्रसाद यादव ने फोन किया तो उन्होंने कहा कि डुमरा मोड़ पर हैं। इसके बाद देर रात पता चला कि उनकी तबीयत काफी खराब है। जब परिजन उन्हें लेकर गुरारू के एक निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी और बड़े भाई राम प्रसाद यादव का आरोप है कि उपेंद्र शर्मा ने ही किसी पेय में जहरीला पदार्थ देकर विजय कुमार यादव की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष मुनेश कुमार और एएसआई अमोद कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी, 10 साल का बेटा अंकुश कुमार, छह साल की बेटी अंकिता कुमारी और तीन साल के बेटे आयुष कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर और सरपंच प्रतिनिधि बिशुन देव यादव मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने मामले की निष्पक्षतापूर्वक जांच की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें