इनकम टैक्स पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर जो राबड़ी देवी ने टिप्पणी की और वह घोर आपत्तिजनक है। जो समाज देश के विकास में मेरुदंड की तरह काम करता है, उसपर टिप्पणी की गई। वैश्य समाज, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित को अपनामित करने का काम किया गया है। पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। वैश्य समाज में इस बयान से आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह बातें भाजपा विधायक ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही।
वैश्य समाज को अपमानित करने का काम किया गया
दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा वैश्य समाज पर दिए गए बयान के खिलाफ पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर राबड़ी देवी का पुतला दहन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं और वैश्य महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि राबड़ी देवी ने वैश्य समाज को अपमानित करने का काम किया है। सभी वैश्य संगठन इससे काफी अक्रोशित है और आज इसकी शुरुआत पटना के आयकर गोलंबर से हुई है और कल बिहार के पूरे जिला मुख्यालय में वैश्य समाज के लोग पुतला दहन करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को माफी मांगनी चाहिए
भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि भ्रष्टाचार में स्वयं लिप्त परिवार इस तरह का बयान देता है उससे आक्रोशित है। वैश्य समाज काफी अपमानित महसूस कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।