मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के चकवास कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक ऑटो की टक्कर में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।