फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केके पाठक के आदेश के बाद सदन में हंगामा, भड़के नीतीश ने कर दी यह घोषणा

Wed, 21 Feb 2024 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि आप मेरा मुर्दाबाद करते रहिए और हम जिंदाबाद करते रहेंगे। आप जिंदा रहिए और हमको मुर्दा करते रहिए। जितना मुर्दाबाद करिएगा उनता ही खत्म होते रहिएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को दिया था। शिक्षा विभाग ने फौरन चिट्ठी जारी की। स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया। अब पहली घंटे सुबह साढ़े बजे की जगह 10 बजे से चलेगी। समय सारणी में बदलाव के बावजूद विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा कर दी कि स्कूल में 10 बजे से पहली घंटी शुरू होगी। शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा। जो गड़बड़ करेंगे उनपर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन




नीतीश कुमार ने कहा कि आप मेरा मुर्दाबाद करते रहिए और हम जिंदाबाद करते रहेंगे। आप जिंदा रहिए और हमको मुर्दा करते रहिए। जितना मुर्दाबाद करिएगा उनता ही खत्म होते रहिएगा। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि आप लोग बहुत कम संख्या में सदन में आइएगा। सारा काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जो गड़बडी थी, सब में सुधार करवा दिया।  आप कहते हैं सरकारी अधिकारी को हटाइए। यह मांग गलत है। 

सीएम नीतीश बोले- आपलोगों को पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मंगलवार को मैंने विधानसभा में स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन की बात कही थी, अब वह लागू हो गया है। पढ़ाई का 10 बजे से शाम चार बजे तक समय निर्धारित किया गया है। शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह बात सुनते ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। हंगामा देख सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और गुस्से में कहा कि इसका मतलब है कि आपलोगों को पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है। पूछा कि आपलोग पढ़े भी हैं या नहीं। अब मैं आपकी बात नहीं सुनने वाला हूं। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


एलान के बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि अगर बच्चे 10 बजे से पढ़ेंगे तो शिक्षाकों को 15 मिनट पहले आना होगा। अगर शिक्षक भी 10 बजे से आएंगे तो वह पढ़ाएंगे कब? जो गड़बड़ करेगा, उसपर कार्रवाई होगी। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पहले सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच स्कूल की टाइमिंग थी। शिक्षक संघ और विपक्ष के विधायकों की मांग पर समय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 10 बजे कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से समय में बदलाव करते हुए चिट्ठी जारी कर दी। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में घोषणा कर दी कि स्कूल में कक्षाएं 10 बजे से चलेंगी और शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। अब यही नियम लागू होगा। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें