मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कई थानों की पुलिस पहुंची
छात्र नेता की हत्या की घटना को लेकर छात्रों में रोष है, जो अब सड़कों पर दिखने लगा है। गांधी मैदान स्थित करगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना पीरबहोर के साथ साथ आसपास के कई थानों की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुट गई है।
विरोध करने वाले छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस ने सड़कों पर हंगामा करते छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कारगिल चौक के पास अफरातफरी का माहौल हो गया। फिर पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन छात्र लगातार टायर जलाकर अपनी मांग पर अड़े रहे। फिर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को हटाने की कोशिश की। हंगामा करने वाले कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने कई युवकों को पकड़कर गाड़ियों में भी बैठाया। इधर पुलिस पदाधिकारी लगातार आश्वासन देते रहे कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।