फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लालू यादव ने 'बिहार = बलात्कार' कहा तो भड़के उपेंद्र कुशवाहा; बोले- आपके समय सीएम हाउस से होता था अपराध

Sat, 28 Sep 2024 05:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जिस बिहार ने आपको अपने पलकों पर बिठाया, इतना विश्वास व्यक्त किया...! आज उसी बिहार के लिए 32 बार "बिहार=बलात्कार" कहना बिहारी अस्मिता और बिहार के गौरवशाली इतिहास पर हमला नहीं है क्या ?
विज्ञापन
उपेन्द्र कुशवाहा और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिखी हैं जो सीधे तौर पर लालू यादव पर कहा है। इन पंक्तियों के सहारे उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हाउस से अपराध की पटकथा लिखी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।

विज्ञापन


जानिए क्या लिखा उपेन्द्र कुशवाहा ने
माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, जिस बिहार ने आपको अपने पलकों पर बिठाया, इतना विश्वास व्यक्त किया...! आज उसी बिहार के लिए 32 बार "बिहार=बलात्कार" कहना बिहारी अस्मिता और बिहार के गौरवशाली इतिहास पर हमला नहीं है क्या ?

किसी क्षेत्र में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध होना वहाँ के कुछ लोगों की आपराधिक मानसिकता का परिणाम है इसके आधार पर पूरे प्रदेश का आपके द्वारा ऐसा नामकरण करना दुर्भाग्य की बात है। खास कर जिनके शासनकाल को बिहार और देशवासियों ने जंगलराज कहा है उन्हें तो कोई नैतिक अधिकार है ही नहीं कुछ बोलने का।
विज्ञापन


आज यदि अपराध की कोई छिटपुट घटनाएं होती है तो अविलंब गिरफ़्तारी और स्पीडी ट्रायल होता है वहीं आपके जमाने में तो CM हाउस में ही अपराध की पटकथा लिखी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। आज बिहार में कोई संगठित अपराध या अपराधी नहीं है जैसा की आपके शासन के दौरान उन 15 वर्षो में था। आज भी रूंहें कांप जाती है उस काल को याद करके...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें