फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केंद्रीय मंत्री बोले- मैं गवर्नर नहीं बनूंगा, अपनी सीट से ही चुनाव लडूंगा, मेरा निर्णय मैं लूंगा

Sun, 24 Sep 2023 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

R K SINGH : मेरे बारे में कोई और निर्णय कैसे ले सकता है, मैं अपने बारे में निर्णय मैं खुद लूँगा। कोई अगर यह हल्ला उड़ा दे कि मैं गवर्नर बनने जा रहा हूँ तो मैं आपको बता दूँ कि कहीं गवर्नर बनने नहीं जा रहा हूँ। मैं आरा से ही चुनाव लडूंगा।  
विज्ञापन
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के भाजपा सांसद आर के सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के भाजपा सांसद आरके सिंह भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। अपने कड़क और आइएएस वाले छवि होने की वजह से अक्सर मीडिया के सुर्खियों में बने रहते हैं। आज वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वजह है आगामी लोक सभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं की। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के भाजपा सांसद आर के सिंह ने चुनाव लड़ने से जुड़ी सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार भी आरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अगर केंद्र सरकार ने टिकट दिया तो वह आरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में कोई और निर्णय कैसे ले सकता है, मैं अपने बारे में निर्णय मैं खुद लूँगा। कोई अगर यह हल्ला उड़ा दे कि मैं गवर्नर बनने जा रहा हूँ तो आपको बता दूँ कि मैं कहीं गवर्नर बनने नहीं जा रहा हूँ। मैं आरा से ही चुनाव लडूंगा।

विज्ञापन




पवन सिंह भी थे चर्चा में 
 हाल के दिनों में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नाम भी चर्चा में आया था कि वह आरा से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद यह भी चर्चा शुरू हो गई थी कि आरके सिंह को आलाकमान किसी राज्य का गर्वनर बनायेंगे, लेकिन आज केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि वह आरा से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि इस तरह की बातें सिर्फ हवा में हैं और ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आरा से ही चुनाव लडूंगा।

कहा- मैं नहीं बन रहा हूं गवर्नर 
भाजपा सांसद आरके सिंह ने साफ तौर पर कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं गवर्नर बनने नही बनेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस बार भी आरा से लोकसभा का चुनाव लडूंगा। 2014 में पहली बार आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और सीधे केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री बने। उसके बाद दुबारा 2019 में आरा लोकसभा से चुनाव जीत कर सांसद बने और दुबारा केंद्र ने उनका वही मंत्रालय बरकरार रखा। आज सारी अटकलों पर आर के सिंह ने खुद विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी के आदेश पर तीसरी बार आरा लोकसभा से चुनाव लडूंगा क्यों कि मैं कहीं गवर्नर बनने नहीं जा रहा हूं। यह मेरा निर्णय है जिसे कोई और नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ मुझे लेने का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें