फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री मांझी बोले- नीतीश ने हमें हटाकर...; पीएम मोदी ने तो सपनों वाला विभाग दे दिया

Sat, 20 Jul 2024 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जीतनराम मांझी ने आज सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी को अलग-अलग तरह से याद किया। एक ओर जहां उन्होंने सीएम के द्वारा पार्टी को विलय करने वाले वक्त की चर्चा की, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के साथ जीतनराम मांझी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एनडीए के सहयोगी दल के नेता और केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब चर्चा की। उन चर्चाओं में जहां एक ओर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार तंज कसते रहे वहीं दूसरी तरफ वह पीएम मोदी और एनडीए के नेताओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे  केंद्रीय मंत्री बनने के उपलक्ष्य में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का आयोजन किया है। यह जीतन राम मांझी का सम्मान नहीं, बल्कि यह बिहार के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी साथियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में जो एक बार, दो बार, तीन बार, चार बार या पांच बार विधायक या मंत्री रह जाता है तो वह करोड़ों का आदमी हो जाता है। उसके बाद कोई यह नहीं कहता है कि उसके पास पैसा नहीं है। इसके बाद तो उसका अपना बिजनेस हो जाता है, बस हो जाता है, ट्रक हो जाता है, और न जाने क्या क्या नहीं हो जाता है, गैस एजेंसी भी हो जाता है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार पर कसा तंज 
केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि हम धन्यवाद देना चाहते हैं नीतीश कुमार जी को, जब हम 2015 में अलग हुए और पार्टी बनाया तो उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा कि अरे जीतन मांझी से पार्टी चलेगी? उसके पास ना पैसा है, ना कौड़ी है, कैसे चलाएगा पार्टी? और आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि प्रधान सचिव के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय नेता ने भी यह कह रहे हैं कि आज हमारी पार्टी चल नहीं रही है, बल्कि दौड़ रही है। और इस दौड़ को संभालने में आप लोगों का हाथ है। इसलिए आप लोगों का अभिनंदन होना चाहिए। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

चर्चाएं दोनों की, लेकिन सीएम के लिए अलग और पीएम के लिए अलग 
जीतनराम मांझी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आप लोगों की कृपा है, 6 वर्ष के लिए एमएलसी बने थे और 2024 गुजर गया। लग रहा था क्या होगा, पता नहीं। परिस्थिति ऐसी आई कि अब 2030 तक के लिए एमएलसी हो गए हैं। इसलिए मैं आप लोगों को बधाई देना चाहता हूं। और बधाई उनको (नीतीश कुमार) भी देना चाहिए। जीतनराम मांझी ने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि मांझी जी आप अपने पार्टी को हमारे पार्टी में विलय कर लीजिए, मिला लीजिए। इसके बाद हम अपने सभी लोगों को बुलाकर उनसे उनकी राय ली। सभी ने कहा- नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए। तब नीतीश कुमार जी ने कहा कि- तब ठीक है, आप हमारे गठबंधन से बाहर चले जाइए। तब हम गठबंधन से बाहर आ गए। अब एनडीए के साथ हैं। हम धन्यवाद देते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए के भाइयों को, जिन्होंने मुझे एमएलसी तो बनाया ही, लेकिन साथ ही साथ यह भी कहना चाहता हूं कि संतोष पहले एक विभाग के मालिक थे लेकिन आज वह तीन विभाग के मालिक बनकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


उनके दिल में जलन, जबकि पीएम ने मुझे अपने सपनों का विभाग दे दिया 
आगे जीतनराम मांझी ने कहा कि उनके दिल में जलन है कि जीतन राम मांझी अकेला है फिर भी नरेंद्र मोदी जी ने उसे कैबिनेट में रख लिया। उसके बाद जो मंत्रालय मिला है, हम इसके बारे में कहना चाहते हैं कि-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंत्रालय को देते हुए मुझसे कहा कि मांझी जी हम अपने सपनों का विभाग आपको दे रहे हैं। इसलिए आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई देते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें