बोधगया आवास पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बूथ लूटने के लिए बैलेंट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वह बिहार में हारे हैं तो बैलेट सूझ रहा है। जब जीतते हैं तो बैलेट नहीं सूझता है। झारखंड के लोग काहे नहीं कह रहे हैं कि ईवीएम खराब है। जहां जीतते हैं, वहां ईवीएम ठीक है। हारने के बाद खराब हो जाता है। लालू की पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह जनता के हित में कभी कोई काम नहीं किया है।
आज भूमि विवाद, बलात्कार और लड़ाई झगड़ा देख रहे हैं। इसमें उन्हीं के पार्टी से 70% से 80% लोग है। उनलोग लाठी भांजों और तेल पिलाओ के बात पर विश्वास करते हैं। आगे बैलेट से चुनाव होगा तो लाठी के बल पर बूथ लूट लेंगे। इसलिए ऐसा कह रहे है। लेकिन, वह अब होने वाला नहीं है। अब वह हार मान लिया है। 2025 में उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। सीएम नीतीश कुमार हीं होने जा रहे हैं। विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले बताए कि राजद में कितने शराब माफिया है। यह बताए। नाम हम नहीं बताना चाहते हैं। अधिकांश लोग उन्हीं के शराब माफिया है। अब चोर मचा रहा है शोर।
हिंदू धर्म का कोई भी साक्षी मिलने के बाद, उसके अनुसार होगा काम
अजमेर शरीफ दरगाह पर हुए विवाद मामले पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिसपर कोई व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकता है। अगर विवाद चल रहा है। विवाद के बाद पुरातत्व विभाग है, जिसे उसको देखेगा। देखने के बाद सर्वे होगा उसके बाद निष्कर्ष निकलेगा तो उसके आलोक में कार्रवाई होती है। क्लेम करना कोई बड़ी बात नहीं है, क्लेम कोई भी कर सकता है। राम मंदिर के निर्माण होने के पहले भी यही हुआ था। फिर बाद में कोर्ट ने कहा तो बना। मुस्लिम गुरुओं द्वारा भी एक से एक दावा किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग है तो जांच कर रहा है तो निष्कर्ष निकालेगा। अगर सचमुच में हिंदू धर्म का कोई साक्ष्य मिलेगा तो इसके अनुसार करेंगे। पहले तो विवाद करना नहीं चाहिए। सैकड़ों साल पुरानी बात है। पहले लोग कहां सोए हुए थे। आज ऐसी बात क्यों कर रहे है। अगर उसके बाद भी है तो पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के बाद कोर्ट में जाएंगे। उसके निर्णय को मानना चाहिए।
चुन-चुन कर हर जगह मामला उठाना नहीं है सही
वहीं उन्होंने संभल हिंसा पर कहा कि अगर कोई ऐसी बात थी तो इसकी पहले भी बात होनी चाहिए थी। राम मंदिर का मामला तो बहुत पहले से चल रहा था। अब चुन चुनकर हर जगह मामला उठाया जा रहा है। तो इसे हम कोई फेयर चीज नहीं समझते हैं। इसलिए क्योंकि जो सैकड़ों साल से शांतिपूर्वक रह रहे हैं। दावा किए है तो ठीक है लेकिन, इसे हम उचित नहीं समझते है। अगर दावा किए है एएसआई सर्वे करेगा। कोर्ट में रिपोर्ट जाएगी। उसके बाद जो कोर्ट का निर्णय होगा, उसे दोनों पक्षों के लोगों को मानना चाहिए।
राजनीति लाभ के लिए अखिलेश यादव देते है ऐसा बयान
सपा नेता अखिलेश यादव के द्वारा यह बयान दिया कि भाजपा सच छिपा रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्ष के लोग कुछ भी तर्क देने लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि चुनाव जब विरोधी जीतते हैं, तो ईवीएम ठीक है और हार जाते हैं तो ईवीएम खराब है। उसी प्रकार अगर उनके यहां कोई घटना घटती है तो कहते है यह किया और कार्रवाई किया। संभल में जो घटना हुई है, यह भाजपा का बात है। वहां भी हर तरह की जांच चल रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा को होगा सीएम
महाराष्ट्र में सीएम बनने पर उन्होंने कहा कि 137 भाजपा के विधायक है। शिंदे का 100 से नीचे हैं। वैसी परिस्थिति में जो कोई होगा। वहां भाजपा का सीएम होगा। यह लोग मानकर चलते है, उसी में अब इधर उधर की बातें होती है। अमित शाह, जेपी नड्डा और पीएम काफी है। वहां दो से तीन दिन में फाइनल हो जाएगा।