फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में इस बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर गोलीबारी हुई; लोगों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 06 Apr 2025 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bhojpur News: पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। अचानक एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला बोल दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले को शांत तो करवा दिया लेकिन लोगों ने इन पर गंभीर आरोप लगा दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा जिले में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इधर, पुलिस टीम लगातार कैंप कर रहे हैं। यह घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के ढिबरा टोला गांव में हुई। बताया जा रहा है कि भैंस चोरी के विवाद के चलते पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया
बताया जा रहा है कि जिस पक्ष पर भैंस चोरी का आरोप था। उस पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। और, हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सिकरहट्टा थाने को सूचित किया गया। बाद में पिरो अनुमंडल के डीएसपी और भोजपुर एसपी को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस के सामने एक पक्ष खड़ा दिख रहा है। वीडियो में गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो बनाने वाला युवक चिल्ला रहा है कि पुलिस ने उन पर ही गोली चलाई है। लोगों ने पुलिस पर भी गोली चलाने का आरोप लगाया है। गोली चलने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ इधर-उधर भागने लगी।

पुलिस ने स्थिति को शांत करा दिया
इधर, मामले में भोजपुर एसपी राज ने फोन पर बताया कि मवेशी चोरी के मामले को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने स्थिति को शांत करा दिया है। पुलिस टीम लगातार वहां निगरानी कर रही है। वहीं, पुलिस द्वारा गोली चलाने के सवाल पर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं है। अगर आत्मसुरक्षा की बात आई होगी तो पुलिस गोली चला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Election 2025 : लालू यादव को लेकर सशंकित है कांग्रेस, लोकसभा जैसी हालत बिहार विधानसभा चुनाव में न हो जाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें