फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चार बच्चे अचानक बीमार, दो की हो गई मौत; विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में घटना, न्यायिक जांच होगी

Thu, 18 Jan 2024 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Child Died in Adoption Agency : सरकार के मातहत कार्यरत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भोजपुर से गुरुवार को अचानक चार शिशु के बीमार होने की खबर निकली और कुछ ही देर बाद दो की मौत हो गई। पूछताछ करने पर एजेंसी में मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया गया।
विज्ञापन
जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर, जहां दो बच्चों की हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में दो शिशु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना के अनुसार अहले सुबह विशिष्ट दत्तक संस्थान में रह रहे बच्चों में चार बच्चों की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने दो शिशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया है। मृत दो बच्चों के शव के पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन


लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप 
बच्चों की मौत के मामले को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की कॉर्डिनेटर सुनीता कुमारी और बाल संरक्षण पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा मीडिया से छुपाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन शाम तक बच्चों के मौत की सूचना अधिकारी और अन्य लोगों को मिली, जिसके बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में मौजूद कॉर्डिनेटर सुनीता कुमारी से कारण पूछने पर उनके द्वारा मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार करते हुए दरवाजा बंद कर लिया गया। साथ ही कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है कि दो शिशु की मौत और दो बच्चों का बीमार होना यह संस्थान की लापरवाही का नतीजा है। लोगों का आरोप है कि  संभवतः भीषण ठंड में अच्छी तरह से देखभाल नहीं करने की वजह से बच्चे बीमार हुए और उनकी मौत हो गई।

डीएम ने कहा कार्रवाई जरुर होगी 
इस मामले में भोजपुर डीएम राजकुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बच्चों की मौत की पुष्टि की गई। डीएम ने बताया कि दो नवजात बच्चों की मौत हुई है।  उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की जांच-पड़ताल की जायगी। उन्होंने कहा कि ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट के द्वारा पूरे मामले की जांच करायी जायगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति के लापरवाही से बच्चो की मौत हुई होगी तो कार्यवाई भी जरुर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें