मोतिहारी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। दोनों खेलने के दौरान खेत में जामुन तोड़ने गई थी। इसी दौरान दोनों पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दोनों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन जबतक कोई मदद से आता, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना दरपा थाना क्षेत्र के भवानीपुर की है।
डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
इधर, स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों मासूम को बाहर निकाला। आननफानन में डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान राज कुमार यादव की बेटी अंतरा कुमारी (5 साल) और रूपेश कुमार की बेटी कृति कुमारी (10) के रूप में हुई। दरपा थानाध्यक्ष धरमेंद्र कुमार ने बताया कि दो बच्ची की डूबने से मौत की खबर मिली। उसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
स्कूल से आने बाद खेत की ओर गई थी
अंतरा के पिता मृतका के पिता राज कुमार यादव ने बताया कि उसकी अंतरा, कृति कुमारी और अंकृति कुमारी तीनों स्कूल से आने के बाद वह खेत तरफ जामुन तोड़ने गई थी। इसी बीच भवानीपुर सारेह में एक खेत से मिट्टी काटी हुई थी। गड्ढा होने के कारण बहुत पानी लगा हुआ है। किसी को अंजादा नहीं था कि इसमें डूबने लायक पानी है। जामुन तोड़ने के क्रम में ही दोनों गड्ढे में जा गिरी। अंतरा और कृति के डूबता हुए देख अंकृती कुमारी शोर मचाया, जब तक स्थानीय लोग आते और उसे गढ़े से ढूंढ कर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।