फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे भाई समेत दो की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Thu, 23 May 2024 11:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : बहन की शादी के निमंत्रण का कार्ड देने जा रहे भाई और उसके दोस्त की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे भाई समेत दो की सड़क हादसे में मौत गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के कन्हारिया केतारे के पास की है। मृतकों की पहचान कन्हारिया निवासी मो शाहिद  के पुत्र मोहमद आदिल और मोहमद अशरफ के रूप में की गई हैं। वहीं घायलों में मोहमद अफसर और मोहमद जीशान और एक अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन


बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था 
घटना के संबंध में मृतक युवक के चचेरी बहन रिफत प्रवीण ने बताया कि मोहमद आदिल के बहन की शादी होने वाली है। शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान कन्हारिया केतारे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो अलग अलग में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मोहमद आदिल और मोहमद अशरफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोहमद अफसर और मोहमद जीशान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैं।

कार्रवाई में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डगरूआ थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल भेज दिया। डगरूआ थाना की पुलिस का कहना है कि कन्हारिया केतारे के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य युवक घायल हो गये हैं। उनका इलाज पूर्णिया जीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें