लाश मिलने पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घर से भागने का गुस्सा अभी भी था बरकरार
पुलिस का कहना है कि शादी के एक साल बाद कुछ दिन पूर्व बुधनी अपने गांव यह सोच कर लौटी कि अब शायद उनकी मां एवं भाइयों का विचार बदल गया होगा। लेकिन बुधनी की यह सोच बिल्कुल उसके विपरीत निकला। उनकी मां और उनके भाई के दिल में बुधनी के घर से भाग जाने का गुस्सा अभी भी बरकरार था।
शादी से पलटने का बनाया था दवाब
आरोपियों ने अपना गुनाह काबुल करते हुए कहा कि बुधनी जब अपने घर पहुंची तो पहले तो परिवार वालों ने उन्हें समझा बूझकर उसे शादी को खत्म करने की बात कही। लेकिन बुधनी परिवार वालों के इस बात को मानने से इनकार कर दिया। बुधनी के ना कहते ही उसके भाई बबलू कुमार (24), नीतीश कुमार (25) और उसकी मां रूबी देवी (50) ने मिलकर बुधनी का निर्मम तरीके से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।
ऐसे हुई हत्या
गुनाहगारों ने बताया कि इस हत्या में मां ने अपनी बेटी का दोनों हाथ पकड़ा और फिर दोनों भाइयों ने ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से उसका गला काट दिया। फिलहाल हत्यारिन मां एवं दोनों भाई पुलिस की गिरफ्त में हैं।