फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में ट्यूशन टीचर की हत्या, घर में सो रहे थे, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Sat, 14 Oct 2023 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

पड़ोसी ने बताया कि युवक घर में ही रात में सोया हुआ था। तभी 3:00 के करीब घर से रोने की आवाज आने लगी। घर जाकर देखा तो वह कमरे के अंदर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। गर्दन समेत सिर के अलग-अलग हिस्सों में जख्म के निशान मिले।
विज्ञापन
हराधन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में युवक (ट्यूशन टीचर) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की मध्य रात्रि को अपने घर में सोया हुआ था, तभी अपराधी घर में घुसे और धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी गई है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव का है। मृतक की पहचान सोसन्दी गांव निवासी स्वर्गीय जतन तांती के पुत्र हराधन कुमार (19) के रूप में किया गया है। घटना के बाद इलाकों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रहुई थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ किया जा रहा है।

गर्दन समेत कई हिस्सों पर जख्म के निशान
पड़ोसी ने बताया कि युवक घर में ही रात में सोया हुआ था। तभी 3:00 के करीब घर से रोने की आवाज आने लगी। घर जाकर देखा तो वह कमरे के अंदर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। गर्दन समेत सिर के अलग-अलग हिस्सों में जख्म के निशान मिले। अपराध कर्मियों के द्वारा घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


कमरे के अंदर हराधन खून से लथपथ पड़ा हुआ था
वहीं हराधन कुमार के भाई रितेश ने बताया कि छोटी बहन हराधन के कमरे का पंखा बंद करने सुबह करीब 3:00 बजे गई। तब उसने देखा कि कमरे के अंदर हराधन खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि हराधन घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ने का काम करता था। 12वीं पास करने के उपरांत वह ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहा था। हराधन दो भाई एवं दो बहनों में दूसरे नम्बर पर था। युवक शुक्रवार की रात पड़ोस में ब्रह्म भोज में शामिल होकर करीब 10:00 बजे घर लौटा था और वह अपने कमरे में सोने चला गया था। अपराधियों ने इतने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया कि घर में सोए सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें