फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक ने दंपती को कुचला, पति की मौत; गंगा स्नान के लिए जा रहे थे दोनों, बेगूसराय में हुआ हादसा

Fri, 25 Oct 2024 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Road Accident News: युवक की पत्नी को बाइक पर बैठा कर गंगा स्नान के लिए मुंगेर जा रहा था। बेगूसराय में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार पति और पत्नी को कुचल दिया। इससे पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


गंगा स्नान के लिए मुंगेर जा रहा था
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित मुंगेर पुल के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सहरसा जिला के रहने वाले गंगो शाह के रूप में की गई है। जबकि घायल पत्नी की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गंगो अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ सहरसा से मुंगेर गंगा स्नान के लिए जा रहा था। जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही गंगो शाह की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
घायल अवस्था में सोनी देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसराया हुआ है। हालांकि, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें