फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी, इन जिलों में गर्मी और होगी प्रचंड; देखें अपडेट

Sat, 27 Apr 2024 09:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार राज्य के उत्तर पश्चिम सिवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज के अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने की संभावना व्यक्ति की है।
विज्ञापन
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में गर्म हवा चल रही है। लोग गर्मी से परेशान हैं। पारा झुलसाने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम भाग के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण जिलों में एक या दो स्थानों पर एवं दक्षिण पश्चिम भाग के रोहतास एवं भभुआ जिला के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने शेखपुरा जिले को सबसे गर्म 43.9 जबकि किशनगंज सबसे कम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कार्मिक वृद्धि का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य जिला के कुछ स्थानों पर एवं दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, सुपौल जिला में लू की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही राज्य के शेष भागों में उष्ण दिवस की संभावना बताई है।

विज्ञापन


इन जिलों में 42 से 44 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार राज्य के उत्तर पश्चिम सिवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज के अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने की संभावना व्यक्ति की है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही उत्तर मध्य भाग सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्ति है।

अगले 48 घंटे में इस गति से चलेगी हवा
इसके अलावा उत्तर पूर्व बिहार सुपौल, अररिया, किशनगंज ,मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की बात बताई गई है। इसके अलावा दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री। दक्षिण पूर्व बिहार में भागलपुर, बांका ,जमुई, मुंगेर, खगड़िया के जिला में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इन भागों में अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण भाग में दिन के समय सत्य ही हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना बताई गई है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के जिलों में दर्ज गए अधिकतम तापमान इस प्रकार हैं।

  • पूर्णिया 40.5
  • मोतिहारी 41.5
  •  सुपौल 40.6 
  • दरभंगा 40.8 
  • शेखपुरा 43.9
  •  पटना 42.2 
  • गया 43.1
  •  भागलपुर 41.8 
  • बाल्मीकि नगर 41.7 
  • मुजफ्फरपुर 40.0 
  • छपरा 40.8 
  • डेहरी 42.6 
  • मधुबनी 40.5 
  • गोपालगंज 43.5 
  • जमुई 42.6 
  • भोजपुरी 42.6
  •  पुपरी 39.9 
  • औरंगाबाद 43.7 
  • बेगूसराय 41.4 
  • खगड़िया 43.1 
  • बांका 42.7
  •  कटिहार 40.3 
  • नवादा 43.1 
  • हरनौत 42.4 
  • भागलपुर 40.5 
  • मधेपुरा 40.3 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें