फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो महीने बाद होनी थी शादी, मगर अब थाने के मंदिर में ही सिंदूरदान; जिद थामे दूल्हा पहुंचा था ससुराल

Fri, 26 Apr 2024 11:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: शादी तय हो चुकी थी, अब दो महीना बाद दोनों की शादी होने वाली थी। इसी बीच होने वाले दुल्हे ने ऐसी हरकत कर दी जिस वजह से पुलिस उसे उठाकर थाना ले गई। फिर पुलिस ने वही किया जो अक्सर होता है।  
विज्ञापन
शादी क्र अब खुश हैं अब दोनों - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में एक युवक को विवाह की प्रतीक्षा सहन नहीं हुई और वह तय तिथि के दो महीना पहले ही अपने होने वाले ससुराल पहुंच गया और शादी कर नई नवेली दुल्हन को ले जाने की जिद पर अड़ गया। वधू पक्ष वाले परेशान होकर वर पक्ष के लोगों से संपर्क किया जिसके बाद वर पक्ष के लोग आने में देर किए तो वधू पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी।

विज्ञापन


शादी से पहले ही दूल्हा पहुंचा दुल्हन के घर 
सूचना मिलते ही मेसकौर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों बालिग दूल्हा- दुल्हन को थाना ले आये। पुलिस ने फिर दोनों पक्ष के परिवार को भी थाना में बुलाकर   बातचीत की। बाद में पुलिस के समझाने के बाद दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए।वहीं, पुलिसकर्मियों और वर-वधू पक्ष की उपस्थिति में थाना परिसर में बने शिव मंदिर में दोनों का विवाह करवाया दिया। दोनों थाने के अंदर भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को माला पहनाकर एक-दूजे के हो गए। त्रिपुरारी ने सुमन की मांग में सिंदूर भरकर उसे सात जन्मों का साथी बना लिया।

थानाध्यक्ष के पहल पर थाना कैंपस में हुई शादी 
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मेसकॉर प्रखंड क्षेत्र के कोपिन गांव निवासी राम चंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार एवं मेसकौर की ही निमचक गांव निवासी सुखदेव महतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमार की शादी तय हुई थी। शादी से दो महीने पहले ही युवक अपने ससुराल पहुंच गया था। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि दूल्हा- दुल्हन दोनों बालिग थे। इस कारण दोनों के परिवार की सहमति से निर्धारित समय से पहले शादी करा दी गई। पुलिस के पहल करने पर इस शादी में दोनों के परिवार शामिल हुए। वहीं, विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन को अपने साथ लेकर अपने घर कोपिन गांव चला गया। थाना के अंदर हुए इस शादी में थाना के थानाध्यक्ष, दोनों पक्ष के परिवार वाले और थाना के पुलिसकर्मी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें