Bihar : डीएम को यह शिकायत मिली थी कि धर्म विशेष के कई लोग न सिर्फ उनका जबरन जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं बल्कि उनके ऊपर धर्म परिवर्तन का भी लोग दबाव बना रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को सुलझा लिया है।
दरभंगा जिले में मुस्लिम आबादी के बीच अकेला हिन्दू परिवार को तंग परेशान करने और उसके जमीनी विवाद के मामले को जिला प्रशासन ने सुलझा दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम और सदर एसडीपीओ उस गांव में पहुंचे और अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों के सामने जमीन का सीमांकन कर दिया गया और सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को भी हटा लिया गया। दोनों पक्ष को अपने-अपने जमीन के अंदर रह कर ही किसी भी प्रकार का निर्माण करने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का मिल रहा था दवाब
मुरिया गांव निवासी विक्की कुमार ने दरभंगा डीएम राजीव रौशन से मिलकर यह शिकायत की थी कि एक धर्म विशेष के कई लोग न सिर्फ उनका जबरन जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं बल्कि उन्हें अलग-अलग तरीके से तंग तबाह भी किया जाता है और उनके ऊपर धर्म परिवर्तन का भी लोग दबाव बना रहे हैं। चुकी वे मुस्लिम आबादी के बीच एकमात्र हिन्दू परिवार है। अगर न्याय नहीं मिला तो ऐसे में वे पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे लेकिन अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे।
धर्म की बात पूरी तरह गलत
जमीन के सीमांकन के बाद जहाँ पीड़ित विक्की कुमार ने पूरी संतुष्टि जताई, वहीं सदर SDM विकास कुमार ने भी पूरे मामले को एक बार फिर जमीनी विवाद बताते हुए इसे हल कर लेने की बात कही। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि इस मामले में धर्म से किसी का कोई लेना-देना नहीं था। इस पूरे प्रकरण में जांच के दौरान भी धर्म परिवर्तन का दबाब वाले जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी और जांच में धर्म की बात पूरी तरह गलत पाया गया था।
विज्ञापन
डीएम ने दिया था न्याय दिलाने का भरोसा
पीड़ित विक्की कुमार ने कई बार वर्तमान जिलाधिकारी से भी मिलकर इस बात की शिकायत की। यहां से कई अधिकारी भी घटनास्थल पर गए लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। तब विक्की कुमार ने दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से मिलकर अपनी शिकायत की। डीएम ने उन्हें कार्रवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। अब कार्रवाई होने से विक्की खुश हैं।