फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लोकसभा चुनाव में फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट; बिहार में नकली वोटर की जांच, इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित

Sat, 24 Aug 2024 06:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News : लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में फर्जी वोटर का मामला सामने आया था। इसकी जांच शुरू हुई तो पुलिस भी फंस गई, क्योंकि दस्तावेजों में फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट का हस्ताक्षर मिला। इस मामले में एक इंस्पेक्टर समेत तीन को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और डीएम राजीव रौशन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक और चौकीदार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट का जाली हस्ताक्षर करने का आरोप है। जाली हस्ताक्षर करने वालों में ट्रेनिंग इंस्पेक्टर विकास मण्डल और चौकीदार सुभाष कुमार यादव शामिल हैं। इस मामले में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इनके साथ-साथ केवटी थानाध्यक्ष रंजित शर्मा को भी निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


थानेदार ने कराया था जाली हस्ताक्षर 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मधुबनी संसदीय क्षेत्र में बोगस वोटिंग के आरोप में केवटी थाना में कांड संख्या 150/24 और 151/24 दर्जकिया गया था। इसमें केवटी थाना के कांड संख्या 150/240 के वादी मणिमोहन वर्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट और केवटी थाना कांड संख्या 151/240 के वादी दीपक कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट ने  डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों कांड के आवेदन पर जो हस्ताक्षर दिख रहा है वह मेरा नहीं है। इस बात की शिकायत मिलते ही डीएम राजीव रौशन ने इसकी जांच एसएसपी को दे दी। एसएसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस मामले की जांच के लिए डीएसपी को देते हुए जल्द रिपोर्ट देने की बात कही।

जांच में खुल गया सारा मामला 
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के द्वारा मामले की जांच की गई और फिर जांच का प्रतिवेदन एसएसपी को समर्पित किया गया। उस जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि   केवटी थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने अपने अधीनस्थ ट्रेनिंग इंस्पेक्टर विकास मण्डल और चौकीदार सुभाष कुमार यादव से हस्ताक्षर करा कर मामला दर्ज किया था।  उस मामले में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार मंडल ने कांड संख्या 151/24 के वादी दीपक कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट का जाली हस्ताक्षर किया और चौकीदार 2/9 सुभाष कुमार यादव ने कांड संख्या 150/24 के वादी मणिमोहन वर्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट का जाली हस्ताक्षर किया है, जिसमें इन तीनों को दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए केवटी थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विकास मंडल एवं चौकीदार 2/9 सुभाष कुमार यादव को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें