फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ऑटो तथा पिकअप में भयंकर टक्कर, बुआ-भतीजी सहित तीन लोगों की मौत, अन्य कई घायल

Fri, 24 May 2024 12:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : बिहार के दो जिलों ने देर शाम जबर्दस्त सड़क हादसा हुआ, जिसमें बुआ- भतीजी सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोहतास में एक ऑटो तथा पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें बुआ - भतीजी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास की है। मृतकों की पहचान नोखा के पेनार निवासी अनिल सिंह की पत्नी मंजू (46), कछवा ओपी के कैथी गांव निवासी चुन्नू सिंह की पुत्री ख़ुशी कुमारी और जखनी निवासी  छोटे लाल कुमार के रूप में की गई है। ख़ुशी मंजू देवी की भतीजी थी।

विज्ञापन


आमने-सामने से हुई टक्कर 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सासाराम से नोखा की तरफ एक ऑटो जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी रिशु सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन घटना देखने के बाद  112 की पुलिस टीम घटनास्थल को देखकर चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल और सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे। सभी मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस 
इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने बताया कि सासाराम -आरा मुख्य पता पर ऑटो और पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला सहित एक चालक शामिल है। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल है, जिसका ईलाज सासाराम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने बताया कि घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। फिलहाल मृतकों शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें