फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG...रातों-रात बन गया करोड़पति : चौकीदार के बेटे ने 49 रुपये लगाकर बनाई टीम, सभी खिलाड़ी चले तो हुआ मालामाल

Sat, 08 Apr 2023 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में रातों-रात चौकीदार का बेटा करोड़पति बन गया। यह शख्स महज 3 घंटे में 2 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। इसके लिए उसने महज 49 रुपये खर्च किए। जब उसे 2 करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया तो वह दंग रह गया। 
विज्ञापन
मुकेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में रातों-रात चौकीदार का बेटा करोड़पति बन गया। यह शख्स महज 3 घंटे में 2 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। इसके लिए उसने महज 49 रुपये खर्च किए। जब उसे 2 करोड़ रुपये जीतने की भनक लगी तो वह दंग रह गया। हालांकि, इससे पहले भी उसने रुपये जीते थे लेकिन इस बार करोड़पति बन जाएगा, उसने नहीं सोचा था। मामला समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके के लखनपट्टी पंचायत के कशोर गांव का है। वारिसनगर थाने में तैनात चौकीदार दीपक पासवान का पुत्र मुकेश गांव में रहकर ही खेती करता है। 

विज्ञापन


एक करोड़ 60 लाख रुपए क्रेडिट हुआ
मीडिया से बातचीत करने हुए मुकेश ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए खेल रहा है। वर्ष 2017 में उसने ऑनलाइन गेमिंग एप पर उसने 10 और 20 रुपये लगाकर टीम बनाया था। हालांकि उसे उस समय सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से लगातार वह खेल रहा। गुरुवार रात उसने 49 रुपये लगाकर एक टीम बनाई। टीम के सभी खिलाड़ी इसबार चल गए। आईपीएल के मैच खत्म होते ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह दंग रह गया। उसे पहले विश्वास नहीं हुआ फिर उसने अपने साथी को मैसेज दिखाया तो वह भी चकित हो गया। मैं 2 करोड़ रुपये जीत चुका था। मुकेश ने बताया कि  दो करोड़ रुपए में से 30% TDS की राशि काटकर उसके अकाउंट में एक करोड़ 60 लाख रुपए क्रेडिट हुआ।
 

विज्ञापन

मुकेश बन गया करोड़पति। - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन गेमिंग एप का प्रयोग करें
मुकेश ने युवाओं से अपील कि है कि ऑनलाइन गेमिंग एप से वित्तीय जोखिम भी है। इसलिए इसमें काफी सोच-समझ कर खेलना होता है। युवा साथियों से अपील करता हूं कि वह अधिक जीतने के चक्कर में अपने पैसे का गलत उपयोग नहीं करें। पहले टर्म एंड कंडीशन को अच्छी तरह समझ लें इसके बाद ही ऑनलाइन गेमिंग एप का प्रयोग करें। मुकेश ने कहा कि इंटर की पढ़ाई के बाद से वह घर पर रह कर खेतीबारी का काम करता है। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं रहने के कारण आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाया। एक दिन टीवी पर उसने ऑनलाइन गेमिंग एप का प्रचार देखा। इसके उसने एप इंस्टाल किया और सभी चीजों को अच्छी तरह समझ कर इसे खेलना शुरू किया। मुकेश ने कहा कि इस राशि से वह अपने परिवार की मदद करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें