परेड के बाद परिजनों के साथ सैन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अब तक दो हजार बन चुके हैं सैन्य अधिकारी
गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में 25वीं पासिंग आउट परेड शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं और नए सैन्य अधिकारी बने हैं। गया के ओटीए से इस वर्ष तक लगभग 2 हजार सैन्य अधिकारी बन चुके हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में योगदान दिया। मालूम हो कि 18 जुलाई 2011 को गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना हुई थी। इस बार 2024 में 25वीं पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। ओटीए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के उप सेना प्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और परेड की सलामी ली। इस मौके पर 118 जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन भी शामिल हुए और अपने आंखों के सामने पुत्र को सैन्य अधिकारी बनते देख, सभी भावुक हो गए।